{"_id":"5db4abf08ebc3e01702d2e21","slug":"delhi-air-is-very-poor-quality-index-meter-crosses-350","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, गुणवत्ता का मीटर 350 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, गुणवत्ता का मीटर 350 के पार
Sun, 27 Oct 2019 04:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Oct 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरी फोर्ट और आनंद विहार की हवा शनिवार को बेहद खराब रही। दोनों इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 के पार पहुंच गया। हालांकि पूरी दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में शुक्रवार की तुलना में सिर्फ तीन अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को सूचकांक 287 दर्ज किया गया। सफर का आकलन है कि प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा बढ़ने के बाद भी दिवाली तक आबोहवा में बड़ा बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के 33 इलाकों में से 15 में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी। सबसे बदतर हालात सीरी फोर्ट इलाके के थे। यहां शनिवार शाम एक्यूआई 369 तक पहुंच गया। दूसरे नंबर पर आनंद विहार का आंकड़ा 361 रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान गिरने और नमी बढ़ने से देर रात एक्यूआई और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
रविवार दिन में हालात बेहतर होंगे। दिवाली की मध्य रात्रि से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ेगा। सफर के मुताबिक, पिछले साल की दिवाली की तरह अगर पटाखेबाजी के धुएं का हिस्सा 50 फीसदी तक पहुंचा तो रविवार रात 1 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे के बीच प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर को पार कर सकता है। हालांकि, यह थोड़े वक्त तक ही टिकेगा। धरती की सतह और दूर से आ रही हवाओं की गति तेज होने से सोमवार को दिन में प्रदूषण का स्तर दोबारा खराब से बेहद खराब के बीच रहने का अनुमान है। पटाखेबाजी कम हुई तो स्थिति बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में के प्रदूषण में शनिवार को पराली के धुएं का हिस्सा बढ़ गया। शुक्रवार के 4 फीसदी की तुलना में शनिवार को यह 13 फीसदी रहा। सफर का अंदाजा है कि रविवार को यह 19 फीसदी तक जा सकता है। वहीं, पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने के 1500 मामले दर्ज किए गए।
ओखला की आबोहवा रहेगी सबसे खराब
सफर ने दिवाली के दिन 12 इलाकों के एक्यूआई का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसमी दशाओं व पहले के अनुभवों के आधार पर सफर को ओखला इलाके की हवा सबसे खराब रहने का अंदेशा है। इसके बाद मुंडका व रोहिणी का नंबर रहेगा। दूसरी तरफ, सबसे साफ हवा ओखला जीव व वन्य अभयारण्य और आईआईजी एयरपोर्ट के आसपास रहेगी।
दूसरी ओर, दिवाली की सुबह खुशनुमा रहेगी। आसमान साफ होने के साथ ही हल्की धुंध रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा में नमी 48-90 फीसदी के बीच रहेगी।
पांच सबसे प्रदूषित इलाके
क्षेत्र एक्यूआई
सीरी फोर्ट 369
आनंद विहार 361
मुंडका 342
बवाना 342
रोहिणी 319
जहांगीरपुरी 319