{"_id":"5814a8464f1c1b250ebc21ac","slug":"delhi-air-is-polluted-because-of-neighboring-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी राज्यों के कारण दिल्ली की आबोहवा खराब हुई: दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी राज्यों के कारण दिल्ली की आबोहवा खराब हुई: दिल्ली सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की आबोहवा खराब होने में पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब जिम्मेदार है। नासा रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर यह बात दिल्ली सरकार ने कही है। सरकार का यह भी कहना है कि ना केवल दिल्ली बल्कि उत्तर भारत में अगर इन दिनों प्रदूषण बढ़ा है तो इसका मुख्य कारण हरियाणा व पंजाब में फसलों के अवशेष जलाना है।
विज्ञापन
नासा द्वारा जारी 26 नवंबर के रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली सरकार ने कहा है कि पूरे उत्तर भारत में फसलों के अवशेष जलने के कारण उत्तर भारत के वायु प्रदूषण से आकाश में चादर बिछ गई है। शनिवार को वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने जायजा भी लिया।
विज्ञापन
जिसमें यह पाया गया कि पड़ोसी राज्यों के कारण ही दिल्ली प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार दिल्ली वालों से अपील की है कि दीपावली के दौरान पटाखा नहीं चलाए। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने भी दिल्ली सरकार की तरफ से पटाखें नहीं बजाने की अपील की है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्रालय ने अवैध रूप से चल रहे पटाखे की दुकानों को बंद भी कराया है। कुतुब रोड इलाका, मोती नगर, राजौरी गार्डेन, पटेल नगर इइलाके में चीन के पटाखों के साथ ही बिना लाइसेंस लिए पटाखों की दुकान को सील कर दिया गया है।