फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi aiims residents doctors back to work with bandage helmet if condition worse strike on 17 june

दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे, सांकेतिक विरोध जारी, हेलमेट लगाकर देख रहे मरीज

Sat, 15 Jun 2019 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Jun 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
delhi aiims residents doctors back to work with bandage helmet if condition worse strike on 17 june
हेलमेट लगाकर सांकेतिक विरोध जताते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर देशभर का चिकित्सीय वर्ग विरोध में खड़ा हो चुका है। वहीं एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल शनिवार को वापस ले ली है। इसकी जानकारी खुद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एम्स के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मल्ही ने दी।

विज्ञापन


अमरिंदर सिंह के अनुसार सभी रेजिडेंट डॉक्टर अपने काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन हम सांकेतिक रूप से बंगाल में हुई घटना का विरोध करते रहेंगे। इसके लिए हम काली पट्टी और हेलमेट पहनकर काम करेंगे। अगर हालात नहीं सुधरे तो हम फिर से 17 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं काम पर लौटने के बाद डॉक्टरों का सांकेतिक विरोध जारी है। डॉक्टर्स हेलमेट लगाकर मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों के एक दल से मिले और उनसे बातचीत की।


वहीं शनिवार सुबह एम्स के ही रेजिडेंट डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि, वह बंगाल केे डॉक्टरों की मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। हालांकि एसोसिएशन ने बाद में अपना विचार बदल लिया और हड़ताल खत्म कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed