{"_id":"639cad53e446c548fc18bd9f","slug":"delhi-aiims-alert-after-cyber-attack-vigilance-investigation-necessary-director-dr-m-srinivas-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: साइबर अटैक के बाद एम्स सतर्क, विजलेंस जांच जरूरी, निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: साइबर अटैक के बाद एम्स सतर्क, विजलेंस जांच जरूरी, निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने दिए आदेश
Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
सार
निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया है कि प्रशासनिक प्रभार या स्टोर संभालने वाले सभी अधिकारी, संकाय और कर्मचारी, एम्स के प्रोक्योरमेंट, इंजीनियरिंग, फाइनेंस में काम करने वालों के पास एक्टिव विजिलेंस क्लीयरेंस होना चाहिए।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुए साइबर अटैक के बाद सतर्कता को बढ़ाया जा रहा है। एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विजलेंस जांच अनिवार्य कर दिया। साथ ही जिनकी जांच रुकी हुई हैं उनकी रिपोर्ट सात दिनों में देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया है कि प्रशासनिक प्रभार या स्टोर संभालने वाले सभी अधिकारी, संकाय और कर्मचारी, एम्स के प्रोक्योरमेंट, इंजीनियरिंग, फाइनेंस में काम करने वालों के पास एक्टिव विजिलेंस क्लीयरेंस होना चाहिए।
विज्ञापन
सतर्कता प्रकोष्ठ को निर्देश दिया जाता है कि सात दिनों के भीतर उन अधिकारियों, संकाय, कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराएं जिनकी सतर्कता मंजूरी वर्तमान में रोकी गई है। इन्हें ऐसे पदों से हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा हैं कि ऐसी भूमिकाओं के लिए कोई भी नई नियुक्तियां सतर्कता मंजूरी प्राप्त करने के बाद ही की जाएंगी।
विज्ञापन