{"_id":"608969fbb69a79500641644d","slug":"delhi-after-bed-and-oxygen-crisis-delhi-people-facing-testing-problem-waiting-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बेड और ऑक्सीजन के बाद जांच की परेशानी, बढ़ गई वेटिंग, सरकारी कागजों में मरीज होने लगे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बेड और ऑक्सीजन के बाद जांच की परेशानी, बढ़ गई वेटिंग, सरकारी कागजों में मरीज होने लगे कम
Wed, 28 Apr 2021 07:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:38 PM IST
सार
अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के अलावा अब दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए भी दिक्कतें शुरू हो चुकी हैं। क्षमता से अधिक जांच होने की वजह से घर आकर सैंपल लेने की सुविधा भी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के अलावा अब दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए भी दिक्कतें शुरू हो चुकी हैं। क्षमता से अधिक जांच होने की वजह से घर आकर सैंपल लेने की सुविधा भी बंद हो चुकी है। इसके अलावा पांच से छह दिन तक लोगों को जांच रिपोर्ट तक नहीं मिल पा रही है।
वहीं दूसरी ओर जांच में आ रहीं दिक्कतों का असर हर दिन संक्रमित मिलने वाले मामलों पर भी दिखाई दे रहा है। बीते 14 अप्रैल तक दिल्ली में लगातार जांच का आंकड़ा बढ़ रहा है जिससे संक्रमित मरीजों की पहचान भी जल्दी हो रही थी लेकिन इसके बाद स्थिति यह है कि हर दिन जांच का आंकड़ा नीचे गिरता चला गया और संक्रमण दर भी बढ़ने लगी।
जानकारी के अनुसार ज्यादातर प्राइवेट लैब ने दिल्ली में होम कलेक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया है। कुछ लैब यह सेवा दे रही हैं लेकिन उसके लिए एडवांस पेमेंट करना होगा और तीन से चार दिन बाद जब स्लॉट खाली होगा तब आपका सैंपल लेने के लिए लैब का कर्मचारी आपके घर आएगा।
विज्ञापन
ठीक इसी तरह सरकारी अस्पतालों की हालत देखें तो यहां भी क्षमता से अधिक जांच हो रही है। इसकी वजह से रिपोर्ट तैयार होने में तीन से चार दिन का वक्त लग रहा है लेकिन कई प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में यह रिपोर्ट छह दिन बाद भी मिल रही है।
वहीं दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी में अभी भी एंटीजन जांच पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की बात करें तो यहां दो डिस्पेंसरी हैं, लेकिन दोनों में से कहीं भी आरटी पीसीआर जांच नहीं की जा रही है। जांच की स्थिति को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क किया गया लेकिन वहां आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।
विभाग के एक अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर कहा कि वेटिंग काफी बढ़ रही है क्योंकि लैब पर भार अधिक हो चुका है। सभी प्राइवेट और सरकारी लैब इस वक्त क्षमता से अधिक काम कर रही हैं। इस स्थिति से बाहर आने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि विभाग या सरकार किस तरह के प्रयास करते हुए वेटिंग को कम कर रही है।
यह है जांच की स्थिति
दिन जांच आरटीपीसीआर संक्रमण दर
14 108534 73915 15.92
15 82569 59401 20.22
16 98957 64939 19.69
17 99230 69206 24.56
18 85620 56015 29.74
19 90696 56724 26.12
20 86526 56724 32.82
21 78768 45088 31.28
22 72208 48346 36.2
23 75037 43711 32.43
24 74,702 42346 32.27
25 75912 45315 30.21
26 57690 38786 38.02
27 73811 46581 32.72
(संक्रमण दर के आंकड़ें फीसदी में)