फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi after AIIMS and gangaram hospital JNU became new hotspot of corona 27 found covid positive 24 are students

एम्स और गंगाराम अस्पताल के बाद अब जेएनयू बना कोरोना का नया हॉट स्पॉट, 24 छात्रों समेत 27 पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 05:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Apr 2021 05:03 PM IST
सार

- जेएनयू में कुल 27 लोग कोरोना पॉजिटिव, इनमें से 24 हैं छात्र
- दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, एम्स और गंगाराम अस्पताल में भी बड़ी संख्या में डॉक्टर पॉजिटिव

विज्ञापन
Delhi after AIIMS and gangaram hospital JNU became new hotspot of corona 27 found covid positive 24 are students
demo pic

विस्तार

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और सर गंगाराम अस्पताल के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनकर सामने आया है। यहां कुल 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 24 छात्र हैं। एक साथ इतने केस सामने आने से लोग हैरान हैं कि वर्तमान में यहां छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है फिर भी कोरोना ने बड़े स्तर पर यहां अपने पांव पसार लिए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली एम्स में पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। खबर है कि इनमें कई डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कुछ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। वहीं सर्जरी विभाग के कई डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की वजह से ही एम्स प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर बंद करने का फैसला लिया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मामलों में ही सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें 32 डॉक्टर होम आइसोलेशन हैं और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है। फिलहाल राजधानी में यह सबसे बड़ा हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed