फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accident Out of control truck hits many vehicles

Delhi Accident: बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, चार घायल, दो की हालत नाजुक

Sat, 02 Mar 2024 10:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Mar 2024 10:48 PM IST
सार

हादसा दोपहर करीब 3.40 बजे महरौली के पास अंधेरिया मोड़ पर हुआ। यहां तेज गति से आए ट्रक चालक ने एक के बाद एक करीब पांच बाइक, एक ऑटो और एक साइकिल रिक्शा को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Delhi Accident Out of control truck hits many vehicles
Delhi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक कई वाहनों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फुटपाथ से टकराकर ट्रक किसी तरह रुक गया। अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। ट्रक ने कई बाइक, ऑटो और साइकिल रिक्शा को टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन


हादसे में जख्मी अमित कुमार (24), नवीन कुमार (25), मोहम्मद मुस्तफा (48) और अकबर (26) को नजदीकी एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के पर पहुंच गई। ट्रक कब्जे में लेकर चालक बापरौली निवासी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया था।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब 3.40 बजे महरौली के पास अंधेरिया मोड़ पर हुआ। यहां तेज गति से आए ट्रक चालक ने एक के बाद एक करीब पांच बाइक, एक ऑटो और एक साइकिल रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बाइक, स्कूटी, ऑटो व साइकिल रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार अमितन, नवीन, ऑटो चालक मुस्तफा और साइकिल रिक्शा चालक अकबर को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में मुस्तफा और अकबर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस बाकी वाहन चालकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। चालक शेर सिंह के शराब पीकर ट्रक चलाने की बात से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो जख्मी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में अज्ञात वाहन ने एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्की (18) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हरिओम और तरुण का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने विक्की का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है। विक्की परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। शुक्रवार को वह सिग्नेचर ब्रिज से भजनपुरा की ओर जा रहा था। सिग्नेचर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मारी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed