फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A man was shot at by unknown assailants in Rohini

दिल्ली में एक आदमी को सरेआम गोली मारकर फरार हुए बदमाश, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Sat, 18 May 2019 02:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi: A man was shot at by unknown assailants in Rohini
रोहिणी में एक शख्स की सरेआम हत्या - फोटो : ani

रोहिणी इलाके में शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने कार से जा रहे खेड़ा खुर्द गांव निवासी मनीष मान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


उधर, दर्जनभर गोलियां चलने से इलाके में दहशत है। वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे रोहिणी सेक्टर-11 के सुखदेव कॉलेज के पास होंडा सिटी कार चालक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जाकर देखा तो उसे चार गोलियां लगी थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

कार पर गोलियों के दर्जनभर निशान पाए गए। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। जांच में पता चला कि मनीष नीरज बवानिया के करीबी परवेज मान का रिश्तेदार है। उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शाम को वह कार से जा रहा था।

एक कार में आए तीन-चार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक किया और अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मनीष की कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस को कपिल उर्फ कालू गैंग के बदमाशों पर वारदात का शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed