फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 9 year old sexual assault and murder sambit patra slams congress for doing politics on sexual assault and caste politics

मासूम की मौत पर सियासत: भाजपा ने राहुल से पूछा-पंजाब और राजस्थान की बेटी क्या हिंदुस्तान की बेटियां नहीं हैं?

Wed, 04 Aug 2021 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Aug 2021 01:03 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस व राहुल गांधी से कहा है कि रेप पर राजनीति करना अच्छा नहीं है। कांग्रेस को दिल्ली में दलित की बच्ची से दुष्कर्म दिखाई देता है लेकिन राजस्थान के रेप पर वह चुप क्यों हो जाते हैं।

विज्ञापन
delhi 9 year old sexual assault and murder sambit patra slams congress for doing politics on sexual assault and caste politics
संबित पात्रा - फोटो : Twitter @BJPLive

विस्तार

दिल्ली में नौ साल की बच्ची का सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या के मामले में राजनीति गरमा गई है। बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे तो भाजपा ने उन पर राजनीति करने का आरोप लगा दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस व राहुल गांधी से कहा है कि रेप पर राजनीति करना अच्छा नहीं है। कांग्रेस को दिल्ली में दलित की बच्ची से दुष्कर्म दिखाई देता है लेकिन राजस्थान के रेप पर वह चुप क्यों हो जाते हैं।

विज्ञापन


पात्रा ने आगे कहा कि, दिल्ली के नांगल में नन्ही सी बच्ची के साथ रेप हुआ, ये बहुत दुखद है, हम इसकी घोर निंदा करते हैं। इसमें चार से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं। कानून इस पर अपना काम कर रहा है। लेकिन रेप के मामलों में अगर राजनीति की जाए, तो ये राजनीति का सबसे निम्न स्तर होता है।
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि, पीड़िता के परिवार को जरूर न्याय मिलेगा। लेकिन क्या कांग्रेस बता सकती है कि वह राजस्थान में होने वाली ऐसी ही घटनाओं पर चुप क्यों रहती है। क्या राहुल गांधी राजस्थान में के पीड़ितों से मिलने गए, क्या प्रियंका गांधी ने उनकी सुध ली? 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा, कल राहुल गांधी जी ने ट्वीट किया कि दलित की बेटी हिंदुस्तान की बेटी है। इसमें कोई दो मत नहीं है। उसे न्याय मिलना ही चाहिए। लेकिन क्या राजस्थान की दलित बेटी, छत्तीसगढ़ की दलित बेटी और पंजाब की दलित बेटी, जिसके साथ जघन्य अपराध होता है, क्या ये हिंदुस्तान की बेटियां नहीं हैं?

पात्रा ने कहा कि, एनसीआरबी के अनुसार राजस्थान बलात्कार के मामलों में शीर्ष पर है। पिछले 6 महीनों में राजस्थान में बलात्कार के मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2020 में राजस्थान में 13,750 केस बलात्कार के हुए। कोरोना काल में इस प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।


वह आगे बोले, गहलोत सरकार ने विधानसभा सत्र में बलात्कार पर हो रही चर्चा पर ये जवाब दिया था कि दलित महिलाएं बलात्कार के झूठे केस दर्ज कराती हैं। विधानसभा के पटल पर उन सारे एनजीओ पर उंगली उठाई गई थी, जो दलित अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed