{"_id":"5ec90ae18ebc3e903f6c37ea","slug":"delhi-591-covid-19-cases-in-single-day-toll-reaches-12910-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 591 नए मामले, कोई मौत नहीं, 13 हजार के पास पहुंची कुल संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 591 नए मामले, कोई मौत नहीं, 13 हजार के पास पहुंची कुल संख्या
Sat, 23 May 2020 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित 591 मरीज सामने आए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, थोड़ी राहत की खबर यह है कि ठीक हो चुके 370 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में कुल 12,910 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6267 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, कुल 231 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 660 मरीज मिले थे। पिछले पांच दिन की स्थिति पर गौर करें तो हर दिन औसतन 500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल, दिल्ली में 6412 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 1886 कोविड अस्पताल, 101 स्वास्थ्य केंद्र, 488 निगरानी केंद्र और सर्वाधिक 3086 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में बीते शुक्रवार तक कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 86 थी। अभी तक 1,65,047 की कोविड जांच हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बीते पांच दिनों में आए केस
19 मई 500
20 मई 534
21 मई 571
22 मई 660
23 मई 591