{"_id":"61784ccb39b1180c3a38238d","slug":"delhi-262-artists-writes-to-nsd-president-against-celebrating-religious-festival-is-against-reputation-of-nsd","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: धार्मिक त्योहारों को बढ़ावा देना एनएसडी की प्रतिष्ठा के खिलाफ, 262 कलाकारों ने लिखा अध्यक्ष को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: धार्मिक त्योहारों को बढ़ावा देना एनएसडी की प्रतिष्ठा के खिलाफ, 262 कलाकारों ने लिखा अध्यक्ष को पत्र
Wed, 27 Oct 2021 12:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:16 AM IST
सार
262 कलाकारों ने एनएसडी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर धार्मिक संदेश और फोटो पोस्ट करने को प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा धार्मिक त्योहारों को बढ़ावा देने पर 262 कलाकारों ने चिंता जताई है। सबने एनएसडी अध्यक्ष को इस मामले में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
एनएसडी से जुड़े कलाकारों, लेखकों और पूर्व संकाय सदस्यों ने हाल ही में करवा चौथ, ईद उल मिलाद और दुर्गा पूजा पर एनएसडी के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर कथित तौर पर धार्मिक संदेशों को साझा किया है।
विज्ञापन
एक तरफ कुछ कलाकारों ने ही ऐसा किया है, दूसरी तरफ ऐसा करने पर 262 कलाकारों ने इसपर आपत्ति जताई है और एनएसडी अध्यक्ष परेश रावल को पत्र लिखा है। कलाकार और निर्देशक एम. के. रैना, अभिनेता सुधन्वा देशपांडे, एनएसडी की पूर्व निदेशक अनुराधा कपूर ने पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इन्होंने एनएसडी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर धार्मिक संदेश और फोटो पोस्ट करने को प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन