{"_id":"6517bc301bbccbe300041cdd","slug":"delhi-25-crore-robbery-news-high-profile-thief-lokesh-had-done-recce-with-shiva-on-9th-september-in-delhi-2023-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी: हाईप्रोफाइल चोर लोकेश ने शिवा के साथ 9 सितंबर को की थी रेकी, कई चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी: हाईप्रोफाइल चोर लोकेश ने शिवा के साथ 9 सितंबर को की थी रेकी, कई चौंकाने वाले खुलासे
Sat, 30 Sep 2023 12:26 PM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:26 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने हाईप्रोफाइल चोर लोकेश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोकेश के साथ शिवा भी दिल्ली की चोरी का आरोपी है। दिल्ली पुलिस आज कोर्ट में दोनों आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। पुलिस ने तेलंगाना में लोकेश के साथ वारदात करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Delhi 25 Crore Robbery
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की पुलिस के साथ हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास और उसके दो साथी लोकेश राव एवं शिवा चंदवंशी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी में शिवा भी आरोपी है। शिवा लोकेश श्रीवास के साथ 9 सितंबर को दिल्ली में रेकी करने आया था।
यह लोग जंगपुरा स्थित शोरूम के आसपास भी घूम थे। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली पुलिस के तीन इंस्पेक्टर राजेंद्र डागर, विष्णु दत्त शर्मा और दिनेश आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की कोशिश करेंगे।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने छत्तीसगढ़ जाकर सबसे पहले लोकेश राव नाम के लोकेश श्रीवास के साथी को गिरफ्तार किया था। इस साथी ने बताया था कि लोकेश श्रीवास दिल्ली में कोई बड़ी वारदात करने की चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस का ध्यान लोकेश श्रीवास की तरफ गया। लोकेश राव के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस अपनी मेहनत से लोकेश तक पहुंची है और उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से दिल्ली पुलिस जंगपुरा से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक पहुंच गई थी। यहां से टिकट बुकिंग खिड़की से लोकेश श्रीवास का मोबाइल नंबर मिल गया था। उसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंच गई।
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर विष्णु दत्त शर्मा और दिनेश को फ्लाइट से छत्तीसगढ़ भेजा गया। यहां पर इन दोनों इंस्पेक्टर ने छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार के साथ आरोपी लोकेश श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस को अपनी मदद के लिए लिया था।
बाद में छत्तीसगढ़ पुलिस को लगा कि मामला बड़ा है तो उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवा को पता था कि श्रीवास ने दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
वह वारदात के दौरान लोकेश के संपर्क में था और उसे लगातार बातचीत कर रहा था। दिल्ली से ही लोकेश ने शिवा को चोरी की ज्वेलरी को बिकवाने का तुरंत इंतजाम करने को कहा था। शिवा तेलंगाना में हुई बड़ी चोरी में लोकेश श्रीवास के साथ नहीं था। लोकेश ने उस चोरी में लोकेश राव का साथ लिया था।