फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 189 new cases of dengue in a week, malaria and chikungunya also increased

दिल्ली: एक हफ्ते में डेंगू के 189 नए मामले, मलेरिया और चिकनगुनिया भी बढ़ा

Tue, 29 Oct 2019 06:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Oct 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi: 189 new cases of dengue in a week, malaria and chikungunya also increased
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 833 सामने सामने आए हैं। इनमें से 189 मामले पिछले सप्ताह के हैं। इस दौरान मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। 26 अक्तूबर तक मलेरिया रोगी 574 हो चुके हैं। इनमें 206 मामले अक्तूबर के हैं।

विज्ञापन


डेंगू के कुल मामलों में 551 अक्तूबर के हैं। सितंबर में 190, अगस्त में 52 और जुलाई में डेंगू के 18 मामले सामने आए थे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के मलेरिया के 214, अगस्त में 56 और जुलाई में 54 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा है कि डेंगू के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है और यह अब तक का न्यूनतम आंकड़ा है। इससे कोई भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस दौरान चिकनगुनिया के कुल 132 मामले सामने आए हैं। 26 अक्तूबर तक चिकनगुनिया के 45 और सितंबर में कुल 65 मामले थे। पिछले साल डेंगू के 2798 मामले आए थे, जिनमें 4 मौतें हुई थीं। जलजनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया, ताकि हालात को काबू में रख सके। इस साल 1.66 लाख घरों में मच्छरों के प्रजनन की जांच की गई। इनमें 1.32 लाख को नोटिस जारी किया जा चुका है। इनमें स्कूल, सरकारी दफ्तरों के परिसर सहित अन्य संस्थानों में लार्वा मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed