फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 12-17 students injured in school bus mishap at Kashmiri Gate

दिल्लीः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

Tue, 14 Jul 2015 12:40 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi: 12-17 students injured in school bus mishap at Kashmiri Gate

शाहदरा से तीसहजारी की तरफ आते हुए कश्मिरी गेट फ्लाईओवर पर स्कूल के बच्चों से भरी आरटीवी पलटी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 2 कैट्स एम्बुलेंस भेजी गयीं।

विज्ञापन


बता दें कि यह घटना मंगलवार सुबह 7:45 की है। जानकारी के अनुसार आज सुबह विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

दुर्घटना के बाद पुलिस की पीसीआर वैन और कैट्स एंबुलेंस 10 घायल बच्चों को लेकर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंची।

राहगीरों को बचाने के चलते पलट गई बस

Delhi: 12-17 students injured in school bus mishap at Kashmiri Gate

गौरतलब है‌ कि सुबह सुबह एक स्कूल बस पलट गई, जिसमें तक़रीबन 12 से 17 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चो को पास के ही ट्रामा सेंटर और अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना उस समय हुई जब ये स्कूल बस बच्चों को शाहदरा से लेकर तीस हज़ारी की और जा रही थी। तभी कश्मीरी गेट ISBT फ्लाई ओवर से ढलान से तेजी से नीचे आ रही थी।

उसी वक्त सड़क के बीच टूटे हुए डिवाइडर के बीच से राहगीर निकल रहे थे उनको बचाने के चलते इस RTV ने अपना संतुलन खो दिया और खम्बे से जा टकराई और पलट गयी। बस में राजपुरा रोड स्थित रुक्मणी देवी और विक्टोरिया पब्लिक के बच्चे थे। हादसे के वक्त RTV में तकरीबन 30 बच्चे बताये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed