दिल्लीः सुधार गृह से 11 किशोर फरार, गार्ड से हुआ था झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के दिल्ली गेट स्थित सुधार गृह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां से 11 किशोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि किशोरों का सुधार गृह के सुरक्षा गार्ड से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी के बाद गार्ड की पिटाई कर 11 किशोर भाग निकले।
इस झड़प में दो गार्ड घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 22 अप्रैल शाम 7 बजे की है।
केंद्रीय दिल्ली के दिल्ली गेट इलाके के बाल सुधार गृह से 11 बाल अपराधी फरार हो गए। ये बच्चे सीरियल ऑफेन्डर थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की फिर वहां से भाग गए। बाल सुधार गृह में कुल 13 बाल अपराधी थे, जिनमें से 11 भाग गए।
यहां ऐसे बाल अपराधियों को रखा गया था जो कई बार अपराध कर चुके थे। दो घायल सुरक्षा कर्मियों को उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यहां से बाल अपराधियों के भागने की कई बार घटना हो चुकी है। आठ साल पहले बाल अपराधियों ने मजनूं का टीला के सुधार गृह में सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर सुधार गृह में आग लगा दी थी। जिससे काफी नुकसान हुआ था।
11 juveniles in conflict with law absconded from correction home near Delhi Gate. They had a fight with the security guards and then they escaped. Two guards are injured as well and getting treatment at the hospital. The incident happened on April 22 at 7pm: Delhi Police pic.twitter.com/e4alIRszgd
— ANI (@ANI) April 23, 2020