Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 100 new electric buses to be added to the DTC fleet; service to commence between Anand Vihar and Hapur

दिल्ली: डीटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, आनंद विहार से हापुड़ के बीच भी शुरू होगी सेवा

Fri, 20 Nov 2026 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 05:39 AM IST
सार

दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सार्वजनिक परिवहन संपर्क को बेहतर बनाने के लिए आनंद विहार आईएसबीटी से हापुड़ बस स्टेशन के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन 20 मिनट के अंतराल पर होगा।

विज्ञापन
Delhi: 100 new electric buses to be added to the DTC fleet; service to commence between Anand Vihar and Hapur
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। इनके शामिल होने के बाद दिल्ली में बसों की कुल संख्या बढ़कर करीब 7,088 हो जाएगी। इनमें 5,338 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें होंगी। नई बसों में 50 बसें नौ मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबी होंगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बस बेड़े का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028-29 तक दिल्ली में बसों की संख्या बढ़ाकर करीब 14 हजार करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों से सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के साथ ही वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। सभी बसें वातानुकूलित और लो-फ्लोर होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और बसों की स्थिति की वास्तविक समय में जानकारी देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार से हापुड़ के बीच चलेंगी 12 इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सार्वजनिक परिवहन संपर्क को बेहतर बनाने के लिए आनंद विहार आईएसबीटी से हापुड़ बस स्टेशन के बीच 12 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन 20 मिनट के अंतराल पर होगा। आनंद विहार से पहली बस सुबह 5:15 बजे और अंतिम बस दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी। वहीं, हापुड़ से पहली बस सुबह 8:05 बजे और अंतिम बस शाम 6:25 बजे चलेगी। दोनों स्थानों से बसों का संचालन दो समयावधियों में किया जाएगा।


दिल्ली से हापुड़ प्रतिदिन जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
ये बसें घड़ौली-उत्तर प्रदेश सीमा, डाबर, मोहन नगर, नया बस अड्डा गाजियाबाद, पुराना बस अड्डा, हापुड़ चुंगी, आईएमएस कॉलेज, डासना, मसूरी, छिजारसी-कुलीच नगर, पिलखुवा और निजामपुर होते हुए चलेंगी। दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को इससे सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतरराज्यीय मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सकेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed