{"_id":"6572c402b218584fe103cfd4","slug":"delay-in-fund-disbursal-halted-all-maintenance-developmental-works-of-djb-says-somnath-bharti-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सोमनाथ भारती बोले, फंड वितरण में देरी से डीजेबी के सभी रखरखाव और विकासात्मक कार्य रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सोमनाथ भारती बोले, फंड वितरण में देरी से डीजेबी के सभी रखरखाव और विकासात्मक कार्य रुके
Fri, 08 Dec 2023 12:51 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को कहा कि वित्त सचिव की ओर से धन के वितरण में देरी के कारण डीजेबी के सभी रखरखाव और विकासात्मक कार्य ठप्प हो गए हैं। पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि चूंकि रखरखाव का काम हर दिन होता है और डीजेबी के ठेकेदारों को बकाया भुगतान न होने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं, जल बोर्ड का कामों में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड ठेकेदार संघ बकाया भुगतान न होने पर 27 नवंबर से हड़ताल पर है। संघ के महासचिव विनय मंगला ने दावा किया है कि लगभग 1,150 ठेकेदारों ने तब तक अपना काम रोक दिया है जब तक कि सभी को भुगतान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
भारती ने कहा, "कई परियोजनाएं चल रही हैं और ठेकेदारों को फरवरी से भुगतान नहीं किया गया है। सफाई और पाइपलाइनों की मरम्मत या बदलने सहित रखरखाव का काम दिल्ली में हर दूसरे दिन होता है। धनराशि के वितरण में देरी के कारण डीजेबी के सभी रखरखाव और विकासात्मक कार्य रुक गए हैं।
विज्ञापन