फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dehradun: Drunk Rajpur police station in-charge Shanky hits three vehicles... suspended

Dehradun: नशे में राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी ने तीन वाहनों को मारी टक्कर... निलंबित, उसी थाने में मुकदमा भी दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: Drunk Rajpur police station in-charge Shanky hits three vehicles... suspended
video grab - फोटो : अमर उजाला

देहरादून शहर के पॉश इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। एसएसपी ने थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। इसमें सादे कपड़ों में शैंकी दुर्घटना के बाद एक कुर्सी में बैठा दिख रहा है। लोग घेरने लगे तो उठकर जाने लगा, लेकिन नशे के कारण चल तक नहीं पाया। इसी दौरान चीता पुलिसकर्मी आए और उसे साथ ले जाने लगे, लेकिन मौजूद लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात 9.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। एसओ शैंकी सादे कपड़ों में है और हादसे के वक्त वह ऑन ड्यूटी था। थाने में उसकी रवानगी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की थी। उसके खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed