फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dehradun and Mussorrie: city which resieds on lap of nature

प्रकृति की गोद और आंचल में बसा देहरादून और मसूरी

Fri, 27 Dec 2013 04:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Dec 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
Dehradun and Mussorrie: city which resieds on lap of nature

उत्तराखंड का खूबसूरत शहर देहरादून। हिमालय की वादियों में बसा शहर जिसके पूरब में गंगा तो पश्चिम में यमुना बहती है। अपने स्कूलों के लिए मशहूर देहरादून एक शांत और प्रकृति से भरा पूरा शहर है। आप चाहें अपने पूरे परिवार के साथ वीकेंड मनाना चाहते हैं या अपने पार्टनर के साथ, यह शहर आपको पूरी शांति और पूरा प्यार देगा।

विज्ञापन


कैसे पहुंचे
दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देहरादून तक आपको अपनी कार से जाने में महज 5 घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा शताब्दी, जन शताब्दी जैसी सुविधाओं से लैस ट्रेनों के अलावा मसूरी एक्सप्रेस और निजामुद्दीन-देहरादून एसी एक्सप्रेस ट्रेन भी आपके लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली के आईएसबीटी, आनंद विहार के अलावा नोएडा के बस अड्डे से भी देहरादून के लिए बसें मिलेंगी। यहां से रोडवेज बसों के साथ डीलक्स, वोल्वो, सेमी डीलक्स बसें भी मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या क्या देखें
जब भी आप देहरादून जाएं तो एक दिन आप इस शहर को तो दूसरे दिन मसूरी के लिए समय निकाल कर जाएं।

पहला दिन देहरादून
कलिंग वार मेमोरियलः शस्त्रधारा रोड पर स्थित दुनिया का यह अपने तरह का एक मात्र वार मेमोरियल है, जहां ब्रिटिश लोगों ने अपने दुश्मन गोरखा लोगों के लिए इसका निर्माण किया था। अंग्रेजों ने इसका निर्माण गोरखा सैनिकों को सम्मान देने के लिए किया था।

मिनड्रोलिंग मोनेस्ट्रीः तिब्बती न्येगिमा परंपरा में बनी यह बौद्ध मोनेस्ट्री यहां का फेवरिट डेस्टिनेशन है।

तपोवनः कहा जाता है कि इसी वन में गुरु द्रोणाचार्य ने अपने को दंड दिया था।

राम राय दरबारः झंडा मोहल्ला में गुरु राम राय के दरबार को उनके पुत्र ने बनवाया था। सिख धर्म को मानने वाले लोग यहां आते हैं।

रॉबर्स गुफाः गुचु पानी के नाम से भी इसकी पहचान है। यह एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। पानी की धार गुफा में गिरती है और दूर जाकर इसकी धारा दिखाई पड़ती है।


शस्त्रधाराः सल्फर के ठंडे पानी की इस धारा को शस्त्रधारा कहते हैं। माना जाता है कि इसमें नहाने से शरीर के कई तरह के बीमारी दूर हो जाते हैं।

दूसरा दिन, मसूरी

लाल टिब्बाः मसूरी की सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित लाल टिब्बा, यहां आने वाले सैलानियों का हॉट फेवरेट स्पॉट है।

केम्टी फॉलः मसूरी से 15 किलोमीटर दूर, इस फॉल पर आने बाद हो सकता है आपका दिन भर का प्लान बिगड़ जाए क्योंकि इसकी सुंदरता आपको थोड़ा और, थोड़ा और रुकने को कहेगी। यहां स्थित केबल कार की सवारी आपको रोमांचित कर देगा।

हैप्पी वैलीः लाइब्रेरी से कुछ ही दूरी पर हैप्पी वैली पर आकर आप हिंदी में खुश और अंग्रेजी में हैप्पी हो ही जाएंगे।

झारी पानी फॉलः 2 किलोमीटर के ट्रेकिंग वाले रास्ते से चलते हुए आप झारी पानी फॉल देखने जा सकते हैं।

जवाहर एक्वेरियम, एवरेस्ट हाउस और कंपनी गार्डन भी आप जा सकते हैं।



क्या खरीदें
लकड़ी से बने वाकिंग स्टिक, ज्वेलरी बॉक्स, मैगजीन रैक्स, ट्रे के साथ घरों को सजाने के लिए कई खूबसूरत चीजें आपको यहां के बाजारों में मिलेंगी।

देहरादून अपने बासमती चावल के लिए जाना जाता है। आप चाहें तो इसे भी खरीद सकते हैं।

खुखरी, देहरादून की पारंपरिक चाकू है। ऑस्कर विजेता फिल्म ग्लैडियेटर में जो तलवार दिखाई गई है, उसका निर्माण भी देहरादून में ही हुआ था।


क्या खाएं
पारंपरिक उत्तर भारतीय खानपान के अलावा अब देहरादून में मैक्डोनाल्ड से लेकर निरुलाज के रेस्त्रां आपको यहां मिल जाएंगे। उडूपी, मोती महल, वाटिका, पित्जा हट, ऑर्चिड आपके पसंद के खाने को आपके पास हाजिर करने के लिए वहां मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed