{"_id":"5e1b87368ebc3e87bf23a3f6","slug":"defamation-notice-to-kejriwal-sought-500-crore-damages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी ने केजरीवाल को भेजा मानहानि का नोटिस, 500 करोड़ हर्जाना मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी ने केजरीवाल को भेजा मानहानि का नोटिस, 500 करोड़ हर्जाना मांगा
Mon, 13 Jan 2020 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के थीम सॉन्ग में मनोज तिवारी की फिल्म के गाने का वीडियो इस्तेमाल करने पर नाराजगी जाहिर की है। इसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 500 करोड़ हर्जाने की मांग मनोज तिवारी ने की है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ की मशीन कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का पर्दाफाश हो गया है। कलाकार रहते मैंने जो फिल्में कीं और गाने गाए, उसकी क्लिपिंग और तस्वीरों को एडिट करके आम आदमी पार्टी के थीम सॉन्ग पर लगाकर केजरीवाल अपने ओछेपन का सुबूत दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि थीम सॉन्ग पर मेरी फोटो लगाकर प्रसारित करने का हक आम आदमी पार्टी को किसने दिया? क्या केजरीवाल को ये नहीं पता कि व्यावसायिक तौर पर किसी की फोटो को बिना उसकी अनुमति के इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं?
विज्ञापन
केजरीवाल विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए इतने बौखला गए हैं कि अपने विज्ञापन के लिए अब वो बच्चों, मजदूरों, महिलाओं के फोटो और वीडियो का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सभाओं में भी भीड़ नहीं आ रही है और इसलिए भीड़ जुटाने के लिए बाहर से लोग बुलाए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने झूठ की पराकाष्ठा को पार कर दिया है।
प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर निम्न स्तरीय राजनीति का परिचय दिया है। उनका पूर्वांचल विरोधी चेहरा भी सामने आ गया है।