फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defamation case on four aap leadrs.

'आप' के चार नेताओं पर कोर्ट का सोटा, आरोप तय

Sat, 20 Sep 2014 02:10 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
Defamation case on four aap leadrs.

अरविंद केजरीवाल अपने चार साथियों सहित नई मुसीबत में फंस गए हैं। केजरीवाल सहित प्रशांत भूषण, मनीष सिसोदिया और शाजिया इल्मी पर मानहानि के मुकद्दमे में आरोप तय हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई। चारों ही नेताओं पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल ने मानहानि का केस किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने कपिल सिब्बल पर आरोप लगाया था कि 2012 में मंत्री रहते हुए उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया।

आप के आरोप के खिलाफ कपिल सिब्बल के बेटे ने आम आदमी के चारों नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस किया था। मामले की सुनवाई में कोर्ट ने इस मामले में चारों ही नेताओं पर आरोप तय करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के बेटे पर कंपनी चलाने का आरोप

Defamation case on four aap leadrs.

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ‌कपिल सिब्बल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी को केवल इसलिए फायदा पहुंचाया क्योंकि उस कंपनी से उनके करीबी रिस्तेदार जुड़े हुए थे।

आप नेताओं का साफ इशारा प्राइवेट कंपनी हचिंसन की ओर था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल ने चारों ही नेताओं पर मानहानि का केस किया था।

गौरतलब है कि आप नेताओं ने आरोप लगाया था कि जिस प्राइवेट कंपनी को कपिल सिब्बल ने फायदा पहुंचाया था उसे उनके बेटे अमित सिब्बल ही चलाते हैं। कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल भी पेशे से वकील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed