Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deepak will now showcase his mettle at the National Shooting Championship.

Delhi NCR News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अब दम दिखाएंगे दीपक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में एयर राइफल स्पर्धा में जीता था रजत
विज्ञापन


प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। निशानेबाजी में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके भारतीय वायुसेना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक-2020 में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दीपक पुणे में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उनका पहला मुकाबला 1 दिसंबर को होगा।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दीपक ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। वर्ष 2018 में जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2019 में दोहा में आयोजित 14वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 26वां और मिश्रित टीम स्पर्धा में 18वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed