{"_id":"5c61edffbdec22093e7c073e","slug":"deepak-talwar-accused-of-money-laundering-filed-for-bail-in-airline-contract-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइन करार मामला : मनी लांड्रिंग के आरोपी दीपक तलवार ने दायर की जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरलाइन करार मामला : मनी लांड्रिंग के आरोपी दीपक तलवार ने दायर की जमानत याचिका
Tue, 12 Feb 2019 03:19 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 12 Feb 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
दीपक तलवार
- फोटो : ANI
विदेशी एयरलाइनों से करार घूस मामले में फंसे मनी लांड्रिंग के आरोपी दीपक तलवार ने जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर 13 फरवरी को सुनवाई होने की संभावना है। दीपक तलवार मंगलवार तक ईडी की हिरासत में है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस अदालत की विशेष न्यायाधीश एसएस मान ने ईडी के दलीलों से सहमति जताते हुए 7 फरवरी को चार दिन की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने विजय माल्या की ओर से भेजे गए ई-मेल की कॉपी पेश करते हुए कहा कि दीपक तलवार व भगौड़े आरोपी माल्या के बीच 2018 में कई बार संपर्क हुआ था।
विज्ञापन
पेश मामले में दीपक तलवार पर विदेशी एयरलाइन कंपनियों से उड़ान संबंधी डील में करीब 270 करोड़ से ज्यादा की घूस लेने का आरोप है। इससे पैसे को उसने अपने दूसरे धंधों में लगा दिया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने तलवार व अन्य लोगों के खिलाफ 29 मई 2017 को चार केस दर्ज किए थे। इसके बाद अगस्त में ईडी ने चार केस दर्ज किए थे। तलवार पर विदेशी कंपनी से सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत एनजीओ के जरिये 90 करोड़ रुपये लेने का भी आरोप है।