आलोक कुमार के CBI चीफ बनने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर की दौड़ में हैं ये तीन नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा के सीबीआई डायरेक्टर बनने की घोषणा के बाद दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई है। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के लिए दीपक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार और अमूल्य पटनायक का नाम चल रहा है।
खास बात यह है कि दिल्ली के दो पुराने पुलिस आयुक्त की चली तो अमूल्य पटनायक व धर्मेेंद्र कुमार में एक दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बन सकते हैं। 1985 बैच के आईपीएस अफसर अमूल्य पटनायक वरिष्ठता के आधार पर तीसरे नंबर पर हैं।
जानकारों का कहना है कि नए पुलिस आयुक्त के लिए 1984 बैच के धर्मेंद्र कुमार, दीपक मिश्रा और 1985 बैच के अमूल्य पटनायक फिलहाल दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त की दौड़ में हैं।
1982 बैच के आईपीएस जेके शर्मा व 1984 बैच के एके सिंह को कुछ कारणों से अभी तक डायरेक्टर जनरल रैंक नहीं मिली है। डायरेक्टर जनरल रैंक का अधिकारी ही पुलिस आयुक्त बन सकता है। 1984 बैच के ही कर्नल सिंह इसी वर्ष रिटायर होने वाले हैं। वरिष्ठता के आधार पर फैसला किया जाता है धर्मेेंद्र कुमार दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे।
दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के लिए कई लॉबियों ने काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त व इस समय यूजीसी में मेंबर भीमसेन बस्सी लॉबी धर्मेंद्र कुमार का नाम गृहमंत्रालय में आगे बढ़ाने में लगे हैं।
आलोक कुमार वर्मा पिछले कई दिनों से अमूल्य पटनायक का नाम आगे बढ़ाने में लगे हैं। अगर भारत सरकार काम व छवि के आधार पर नए पुलिस आयुक्त का फैसला करेगी तो दीपक मिश्रा का नाम सबसे आगे हैं। भीमसेन बस्सी के कार्यकाल में दिल्ली पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर को बखूबी संभाला था।