{"_id":"5c9eafe8bdec2213f10de228","slug":"decision-pending-in-11th-case-of-nithari-hearing-on-april-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड के 11वें केस में फैसला टला, पांच को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड के 11वें केस में फैसला टला, पांच को सुनवाई
Sat, 30 Mar 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
nithari case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को निठारी कांड के 11वें केस में फैसला नहीं आ सका। अब पांच अप्रैल को इस मामले में फैसला आ सकता है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने बताया कि 21 जून वर्ष 2005 में नोएडा स्थित निठारी गांव से 10 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी।
बच्ची के परिजनों ने उसे सभी संभावित स्थानों पर तलाशा था, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद बच्ची के पिता ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। नोएडा पुलिस ने 29 दिसंबर 2006 को मामले का खुलासा करते हुए सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को आरोपी बनाया था। इसके बाद यह केस सीबीआई को ट्रांसफर हो गया था।
इस मामले में सीबीआई ने निठारी स्थित मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी के पीछे बह रहे नाले से मिली खोपड़ियां बरामद की, जिसमें गायब हुई बच्ची का डीएनए उसके परिजनों के ब्लड से मिल गया था। इस मामले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में फैसला आना था, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने कारण पांच अप्रैल तक के लिए स्थगित हो गया है।