{"_id":"6077f51aa89aff1df8f163b7949957b5","slug":"debt-ridden-contractor-s-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे ठेकेदार ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे ठेकेदार ने की आत्महत्या
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
गगन विहार निवासी ठेकेदार ने बृहस्पतिवार सुबह बाथरूम में अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब परिजनों ने दरवाजे से झांककर देखा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में मामला कर्ज और नशे की लत की वजह से गृह क्लेश का लग रहा है। करण यादव उर्फ आनंद (27) गगन विहार बी-245 में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन
वह ठेके पर प्लंबर का काम करता था। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करण नहाने के लिए बाथरूम में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
जवाब नहीं आने पर दरवाजे से झांककर देखा तो अंदर करण का शव अंगोछे से बंधा रोशनदान से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ ने बताया कि करण पर काफी कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान रहता था। कुछ समय से वह शराब भी पीने लगा था, जिसे लेकर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था।