{"_id":"675c24bcad285c052103373b","slug":"debt-ridden-businessman-commits-suicide-by-jumping-from-14th-floor-in-ghaziabad-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं कर्ज नहीं चुका पा रहा': कारोबारी ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखीं कई बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं कर्ज नहीं चुका पा रहा': कारोबारी ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखीं कई बातें
Fri, 13 Dec 2024 05:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:56 PM IST
सार
गाजियाबाद में एक कारोबारी 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें आत्महत्या करने के पीछे की वजह कर्ज न चुका पाना बताई गई है।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की वीवीआईपी सोसाइटी में कारोबारी तुषार गोयल ने शुक्रवार को 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कारोबारी ने व्यापार में घाटा होने और मोटा कर्ज होने से आहत होकर आत्महत्या की बात लिखी है। तुषार गोयल मूल रूप से पटेल नगर के निवासी थे।
विज्ञापन
तुषार गोयल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है, 'मैं तुषार गोयल निवासी बी-299, पटेल नगर अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। मेरे सुसाइड करने का कारण मैं खुद हूं, क्योंकि मैंने इतना कर्ज ले रखा है, जो मैं चुका नहीं पा रहा। मेरे मरने की वजह और कुछ नहीं है।' हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन