फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death sentence to culprit in misdeed of a girl child in Bulandshahr

दुष्कर्मी को फांसी की सजा: चार साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद की हत्या, वारदात के 73 दिन बाद आया फैसला

Wed, 26 Jul 2023 04:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं अब एडीजे स्पेशल पॉक्सो ध्रुव राय के न्यायालय ने वारदात के 73 दिन बाद आरोपी को दोषी मानते हुए मामले की सुनवाई पूरी कर उसे फांसी की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Death sentence to culprit in misdeed of a girl child in Bulandshahr
दोषी फईम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चार साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 73 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनाई गई है। दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी गई थी और दोषी उसके शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। परिजनों ने दुष्कर्मी के घर से बच्ची के शव को बरामद किया था। बता दें कि बीते 23 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले फईम ने बच्ची के साथ हैवानियत की थी। 

विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में गत 23 अप्रैल को घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली थी कि उसे पड़ोस में ही रहने वाला फईम अपने घर ले गया है। जब परिजनों व अन्य लोगों ने आरोपी के घर जाकर बच्ची की तलाश की तो उसका शव बेड के नीचे पड़ा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे फईम रात में ठिकाने लगाने की फिराक में था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं अब एडीजे स्पेशल पॉक्सो ध्रुव राय के न्यायालय ने वारदात के 73 दिन बाद आरोपी को दोषी मानते हुए मामले की सुनवाई पूरी कर उसे फांसी की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed