फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death of the young man in the sudden fire in shop .

अचानक से लगी दुकान में आग युवक की मौत

Sun, 11 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 11 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
death of the young man in the sudden fire in shop .

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शाहबेरी गांव के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे झुग्गियों की मार्केट में आग लग गई। हादसे में दुकान पर सो रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन


उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह दुकानें जलकर राख हो गईं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कई बार 100 और 101 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबरों पर बात ही नहीं हो पाई। सुबह करीब पांच बजे गाजियाबाद के कंट्रोल रूम से संपर्क हुआ। इसके बाद ही पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


 शाहबेरी गांव के पास बिल्डरों की कई साइट हैं। यहां मजदूरों ने रहने के लिए टीन शैड से मकान और अपनी जरूरत के लिए कुछ दुकानें बना रखी हैं। करीब 500 मजदूर यहां रहते हैं। शुक्रवार रात मुंगेर (बिहार) के हवेली-खडगपुर निवासी रानू उर्फ राना और उसका भाई उमेश दुकान में सो रहे थे। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि मोमबत्ती से दुकान में लग गई। सर्दी की वजह से दोनों भाइयों को आग लगने का पता नहीं चला। आग से रानू बुरी तरह झुलस गया था। भाई को बचाने के दौरान उमेश के हाथ और मुंह बुरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बीच आग ने अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।


काम नहीं आए इमरजेंसी नंबर
आग लगने के बाद लोगों ने पुलिस तथा दमकल विभाग से संपर्क किया, लेकिन इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क नहीं हो सका।  सुबह करीब पांच बजे गाजियाबाद का 100 नंबर लगा। उसने नोएडा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक रानू की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed