गुरुग्राम: मैक्स अस्पताल में महिला की मौत, अस्पताल ने 4 लाख की जगह 16 लाख का थमाया बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी है। परिजनों की ओर से सीएम को भी शिकायत दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने आरोप को खारिज कर दिया है।
रांची की रहने वाली महिला के देवर पिंटू वर्मा ने बताया कि नीलम (52) को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए 5 जून को भर्ती कराया था। 9 जून को उनके हार्ट में वॉल्व डाला गया था। ऑपरेशन के बाद टांके टाइट होने की बात कहकर 10 जून को दोबारा ऑपरेशन किया गया और आईसीयू में रखा गया।
सिविल सर्जन करेंगे मामले की जांच
इसके बाद डॉक्टरों ने इंफेक्शन होने की बात कही। जिससे महिला के शरीर में सूजन आने लगी। सोमवार देर रात महिला को मृत घोषित कर दिया गया और मौत का कारण शरीर के कई अंगों का काम बंद कर देना बताया। थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले को जांच के लिए सिविल सर्जन के पास भेज दिया गया है।
मैक्स अस्पताल, गुरुग्राम के प्रवक्ता का कहना है कि, आरोप गलत है। मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण मौत हुई है। आईसीयू में इंफेक्शन की बात गलत है। अस्पताल के आईसीयू में वैश्विक स्तर के मापदंड का पालन किया जाता है।