फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death of a person due to cold in delhi

ठंड की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई दिनों से बस स्टैंड पर काट रहा था रात

Sun, 30 Dec 2018 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Death of a person due to cold in delhi
Dead Body - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड में जहां लोग घरों में दुबके रहना पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ समयपुर बादली इलाके में एक शख्स बिना गर्म कपड़ों के 4-5 दिन से रात गुजारते हुए मौत के मुंह में समा गया। घटना नंगली गुरुद्वारा के नजदीकी बस स्टैंड की है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट का निशान न होने से मामला ठंड से मौत का लग रहा है। लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि मृतक चार-पांच दिन से बस स्टैंड पर रात गुजार रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई कागजात नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान की जा सके। उसकी उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच है। पुलिस को शनिवार तड़के सात बजे बस स्टैंड के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने मरने वाले की पहचान नहीं की। लेकिन बताया कि चार-पांच दिन से वह गुरुद्वारा के पास स्थित स्टैंड पर रहता था। रात होने पर वह यहीं सो जाता था। दुखद यह है कि मृतक के पास कंबल समेत दूसरे गरम कपड़े नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed