{"_id":"3079c3b46100cd894276978d570c527f","slug":"death-in-tihar-jail-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ जेल में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बृहस्पतिवार देर शाम एक और विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कोर्ट ने कैदी को जेल से रिहा करने के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
हरीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में पिछले 15 दिनों में पांच कैदियों की मौत हो चुकी है।
पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार रिंकू मोती नगर का रहने वाला था। वह रॉबरी के एक मामले में पांच सितंबर को तिहाड़ जेल गया था। वह जेल नंबर-एक में बंद था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोर्ट से उसकी रिहाई के आदेश हो गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम जेल अधीक्षक जब उसे रिहाई की बात बताने गया तो देखा कि रिंकू बेहोश पड़ा था।
उसे तुरंत जेल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। डीडीयू अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि रिंकू की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन