{"_id":"6558cdb37e7eb7694e0117ba","slug":"deadly-attack-on-jewelery-and-employees-at-the-car-park-outside-shop-in-nihal-vihar-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग विवाद में निकाली तलवार: दिल्ली में दुकान के बाहर पार्क की कार, हमलावरों ने ज्वेलर-कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग विवाद में निकाली तलवार: दिल्ली में दुकान के बाहर पार्क की कार, हमलावरों ने ज्वेलर-कर्मचारी को पीटा
Sat, 18 Nov 2023 08:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:14 PM IST
सार
दिल्ली में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। ज्वेलर और कर्मचारी पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निहाल विहार इलाके में दुकान के सामने कार पार्क करने पर दुकान के कर्मचारियों ने एक ज्वेलर पर बेसबॉल बैट और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच बचाव में आए ज्वेलर के कर्मचारी पर भी तलवार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
घायल ज्वेलर की पहचान शिवराम पार्क निवासी प्रदीप कुमार वर्मा और कर्मचारी की पहचान शनि बाजार रोड निवासी सोनू के रूप में हुई है। प्रदीप ने बताया कि उनका इलाके में श्री बाला जी ज्वैलर्स नाम की दुकान है। 13 नवंबर की शाम वह अपने कर्मचारी सोनू के साथ शिवराम पार्क गली नंबर 14 में रहने वाले एक परिचित के घर मिठाई का डब्बा देने गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी कार को गली नंबर 14 के बाहर कोने पर एक दुकान के सामने खड़ी की। कुछ देर बाद वह परिचित के घर से वापस कार के पास आए। इसी दौरान किताब की दुकान में काम करने वाला उमेश बेसबॉल का डंडा लेकर उनके पास आया। उसके साथ दुकान का एक और कर्मचारी आया। दोनों दुकान के बाहर कार पार्क करने को लेकर उनसे कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने उनपर डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान परचून की दुकान चलाने वाला एक दुकानदार भी डंडा लेकर आ गया। जिसको उमेश चाचा कह रहा था। उसने भी डंडे से उनपर हमला कर दिया। सोनू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उमेश के चाचा और उसके साथी ने सोनू को भी डंडों से मारा।
प्रदीप का आरोप है कि उमेश कही से तलवार लेकर आया और उनके सिर पर कई बार जानलेवा हमला कर दिया। बचाव करने पर उनके हाथ पर भी तलवार से चोट आई। बचाव के दौरान सोनू के भी हाथ में तलवार से चोट आई। तलवार लगने से उनके सिर से खून निकलने लगा। जिसे देखकर हमलावर वहां से भाग गए।
घायल प्रदीप ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने घायलों को सोनिया अस्पताल लेकर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। लेकिन दोनों बयान देने की स्थिति में नहीं थे। अगले दिन पुलिस ने प्रदीप के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।