फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deadly attack on Delhi Police head constable report against six people

Greater Noida: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर फायरिंग... फिर बुरी तरह से पीटा, मरा समझकर छोड़ गए हमलावर

Wed, 30 Oct 2024 07:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Oct 2024 07:27 PM IST
सार

कांस्टेबल फौज से रिटायर हैं। मामले में चार नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Deadly attack on Delhi Police head constable report against six people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में नई बस्ती गांव में खेत पर जा रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सुधीर चंद्र भाटी पर सोमवार की रात छह लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिससे बाल-बाल बच गए। कांस्टेबल की कार और मोबाइल फोन तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नई बस्ती बैरंगपुर गांव में सुधीर चंद्र भाटी परिवार के साथ रहते हैं। वह सेवानिवृत फौजी भी हैं। सुधीर मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस में डीसीपी ईस्ट ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर काम करते हैं। 28 अक्तूबर की रात में करीब 11.30 बजे कृषि कार्य के लिए वह अपने खेत पर कार में सवार होकर जा रहे थे। जब वे रास्ते में पहुंचे तो गांव के ही अंकित, देवेंद्र, विकल, मोहित व दो अन्य लोगों ने कार को रुकवा लिया। जब सभी लोगों के हाथ में हथियार, लाठी, डंडा देखकर पुलिस को कॉल करने के लिए अपना मोबाइल फोन जेब से निकला। तो उसको फोन तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक राय होकर लाठी-डंडों से कार पर हमला कर दिया। कार को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह दूसरी खिड़की से खोलकर जान बचाकर भागने का प्रयास किया। जैसे ही वह कार से उतरकर भागा तो अंकित ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली से बाल-बाल बच गए। अंकित ने गोली चलाने की दोबारा कोशिश की तो वह पिस्टल में फंस गई। इसी दौरान पीछे से दौड़कर लाठी डंडों, लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। अंकित ने पिस्तौल की बट से कई बार हमला किया। उसके बाद घायल को मरा हुआ समझ छोड़कर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनने पर आसपास के लोग आ गए। घायल को देख उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल से उपचार के बाद घायल ने अंकित, देवेंद्र, विकल, मोहित व दो अन्य लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed