फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of woman living in a consensual relationship was thrown in Surajpur Greater Noida

लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम: सात साल पहले मुलाकात....महिला बनी मां, फिर प्रेमिका और मासूम को मार डाला

Thu, 21 Sep 2023 10:55 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Sep 2023 10:55 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन माह के बच्चे की भी हत्या कर शव फेंक दिया था। लेकिन अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of woman living in a consensual relationship was thrown in Surajpur Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही आजमगढ़ की सीमा की हत्या कर शव नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फेेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में सीमा के साथ सूरजपुर में सहमति संबंध में रह रहे सुधांशु और उसके भाई दीपांशु को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन माह के बच्चे की भी हत्या कर शव फेंक दिया था। लेकिन अब तक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। सीमा 11 सितंबर से लापता थी और 17 सितंबर को उसकी सूरजपुर कोतवाली मेें गुमशुदगी दर्ज की गई थी। महिला की बहन ने सीमा के शव की पहचान की है। 

विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीमा और सुधांशु दोनों मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। दोनों गौतमबुद्ध नगर की एक कंपनी में काम करते थे। वर्ष 2016 में दोनों की पहचान हुई थी। बाद में दोनों सहमति संबंध में सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव में रहने लगे थे। दोनों के एक तीन माह का बेटा भी था। सुधांशु ने इस संबंध में परिजन को जानकारी नहीं दी थी। कुछ दिन से दोनों के संबंध खराब हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर को सीमा और उसका बच्चा अचानक लापता हो गए। जानकारी होने पर सीमा की बहन ने 17 सितंबर को गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई। बताया गया है कि 11 सितंबर को ही उसकी हत्या कर शव नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया गया था। इधर, 14 सितंबर को नॉलेज पार्क पुलिस ने अज्ञात में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब सीमा की बहन नेे उसके शव की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन

महिला के सिर पर किया वार और बच्चे का गला दबाया
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के थानों में पूछताछ की। नॉलेज पार्क थाने में महिला का शव मिलने की जानकारी पर सीमा की बहन को बुलाकर शिनाख्त करा दी गई। इसके बाद सुंधाशू व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सीमा के सिर पर वार कर और बच्चे की गला दबाकर हत्या की थी और दोनों के शव फेंक दिए थे। आरोपी के भाई दीपांशु ने भी उसका साथ दिया। इसके चलते पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। 

महिला का शव बरामद कर उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक और उसके भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने दोनों की हत्या कर शव फेंकने की जानकारी दी है। लेकिन अभी बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है। बच्चे की तलाश जारी है।  -सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed