फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of property dealer found inside room in Bulandshahr

UP: कमरे में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी जानकारी; एक गिलास और शराब की बोतल बरामद

Wed, 15 Nov 2023 07:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Nov 2023 07:38 PM IST
सार

यूपी के बुलंदशहर जिले में संदिग्ध परिस्थितियो में घर के अंदर एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को घटनास्थल पर एक गिलास और एक शराब की बोतल बरामद हुई है।
 

विज्ञापन
Dead body of property dealer found inside room in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ककोड़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला मालियां में अपनी भांजी के घर पर रह रहे प्रॉपर्टी डीलर का संदिग्ध परिस्थितियों मं शव मिला है। दो दिन से उसके नजर न आने व घर से आ रही दुर्गंध पर पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसका शव फर्श पर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि, अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है और न ही परिजनों की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


ककोड़ थाना क्षेत्र के बिछट गांव निवासी तेजपाल (54) प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता था। वह बीते काफी समय से थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर मोहल्ला मालियां के बाहरी छोर पर स्थित गांव अरोंडा निवासी अपनी भांजी बबीता के मकान में अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने तेजपाल को 13 नवंबर को आखिरी बार देखा था, तभी से मकान पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों का कहना था कि तेजपाल हमेशा शाम के समय घर लौट आते थे और सुबह में ही वह कार्य से बाहर जाते थे। ताला देखकर उन्हें संदेह हुआ। 
विज्ञापन


वहीं, बुधवार दोपहर को उनके मकान से बदबू भी आ रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो कमरे में तेजपाल का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाकर शव को कमरे से बाहर निकाला। मृतक की गर्दन पर गोली जैसा निशान था। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों का वारदात के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का पत्नी से चल रहा था विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक तेजपाल का करीब तीन-चार साल से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह परिवार से अलग रहता था। मृतक का बड़ा बेटा कपिल बिछट में मेडिकल स्टोर चलता है। छोटा बेटा अरुण नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों ही विवाहित हैं।

कमरे में पड़ी थी शराब की बोतल और गिलास
जिस कमरे में मृतक तेजपाल का शव मिला, उस कमरे में शराब की बोतल व एक गिलास भी पड़ा हुआ था। कमरे से मिली शराब की बोतल व गिलास को कब्जे में ले लिया है। शराब की बोतल और खाली गिलास से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले मृतक तेजपाल के साथ बैठकर शराब पी होगी, उसके बाद वारदात को अंजाम दे घर का ताला लगाकर फरार हो गए। हालांकि, केवल एक ही गिलास पुलिस को बरामद हुआ है।


सीडीआर समेत अन्य टेक्निकल जांच से राजफाश का प्रयास
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की जांच पड़ताल के बाद मौके से बीटीएस भी उठाया है। साथ ही मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा मृतक के साथ बीते दिनों संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। विभिन्न पहलूओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed