फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of driver missing from Gajraula recovered two accused booked 

आठ दिन पहले गजरौला से लापता चालक का शव बरामद, हिरासत में लिए गए दो आरोपी

Sun, 09 Aug 2020 01:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 09 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of driver missing from Gajraula recovered two accused booked 
लापता चालक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गजरौला जिले से बीते दो अगस्त को लापता हुए रोहतक निवासी कैंटर चालक संजय उर्फ राजा का शव रविवार को बरामद किया गया है। पता चला है कि गजरौला के ही दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनकी निशानदेही पर बस्ती के निकट स्थित बूढ़े बाबू के तालाब के किनारे शव बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद हत्यारोपी ने कुबूल किया कि उन्होंने ही हाथ पैर बांधने के बाद गले में गमछा लपेट कर उसकी हत्या की थी। आठ दिन तक शव वहीं पड़ा रहने के कारण बुरी तरह फूल गया था और उस से दुर्गंध भी आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि मृतक के परिजनों को शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया था। मौके पर पहुंचे सीओ सत्येंद्र सिंह ने भी आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भिजवा दिया है। 


यहां मौजूद मृतक के भाई राकेश ने बताया कि वह 31 जुलाई को हरदोई से सामान रखवाकर लौट रहा था और उनकी दो अगस्त को आखिरी बार उससे गजरौला में मोबाइल पर बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed