फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of a youth found in drain in Sahibabad Ghaziabad.

Ghaziabad: अर्धनग्न अवस्था में नाले में मिली युवक की लाश, कूड़ा बीनने वालों ने दी सूचना, नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 06 Dec 2023 05:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। 18 से 20 वर्ष के बीच उसकी उम्र बताई जा रही है। पहचान के लिए जनपद के अलावा दिल्ली के थानों में मैसेज भेजा गया है। 

विज्ञापन
Dead body of a youth found in drain in Sahibabad Ghaziabad.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन के करनगेट चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह 11 बजे नाले में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। कूड़ा बीनने वालों ने सबसे पहले शव को देखा और पुलिस तक सूचना पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों को दिखाया, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी पहुंचवा दिया।

विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक नाले में उल्टी अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर काले रंग की पैंट और बेल्ट लगी हुई थी। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि शव के पास एक फटी हुई मटमैले रंग की टीशर्ट मिली है लेकिन यह युवक की है कि नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उसकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पहचान के लिए जनपद के अलावा दिल्ली के थानों में मैसेज भेजा गया है। 
विज्ञापन


जोनल चेकिंग साबित हो रही कागजी
टीएचए में 48 घंटे में दूसरा अज्ञात शव मिला है। मंगलवार को कनावनी ग्रीन बेल्ट में 30-32 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसका चेहरा क्षत-विक्षत अवस्था में था। दोनों शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस के हाथ खाली हैं। शव मिलने से टीएचए पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि कमिश्नर स्तरीय अधिकारी हर जोन में रात-रातभर जागकर जोनल चेकिंग चलाए जाने का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed