फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of a newborn girl found in a bag near the temple in Faridabad

भगवान तेरी ये कैसी लीला?: रोज मन्नत मांगती थी महिला, मंदिर के पास बैग में मिली बच्ची; डॉक्टर ने बताया मृत

Mon, 24 Feb 2025 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Feb 2025 08:59 PM IST
सार

फरीदाबाद में मंदिर के पास बैग में नवजात बच्ची का शव मिला है। एक महिला ने बैग खोलकर देखा और बच्ची को अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Dead body of a newborn girl found in a bag near the temple in Faridabad
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

पल्ला थाना एरिया के सूर्या विहार पार्ट-3 में मंदिर के पास बैग में नवजात बच्ची का शव मिला है। एक महिला ने बैग खोलकर देखा और बच्ची को अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने बताया कि इसकी मौत हो चुकी है। बैग में मिली बच्ची को पाकर इस महिला को लगा कि भगवान ने उसकी मन्नत मानते हुए झोली भर दी है, लेकिन बच्ची की मौत का पता चलने पर ये शव को अपने घर ले गई और गोद में लेकर रोन-बिलखने लगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर मामले में जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सूर्या विहार पार्ट-3 में शनि मंदिर के पास एयरफोर्स स्टेशन की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल पर बैग लटका हुआ था। एक महिला ने ये बैग लटका देखकर अपने पति को बताया। महिला के पति ने बैग उतारा तो उसमें नवजात बच्ची मिली। मनीषा नामक महिला ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी बच्चा न होने पर वे रोज मंदिर जाकर मन्नत मांगती हैं। सोमवार सुबह भी मंदिर गई तो ग्रिल पर लटका बैग देखा तो उसमें बच्ची मिली। 
विज्ञापन


महिला के अनुसार, उन्हें लगा कि भगवान ने मेरी मन्नत स्वीकार कर ली है। वे बच्ची को अस्पताल लेकर गई, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वो बच्ची के शव को अपने साथ ही ले गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला से पुलिस टीम ने संपर्क किया और उनके घर जाकर बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम अब इस बच्ची के माता-पिता का पता लगाने के प्रयास कर रही है। एक-दो दिन पहले ही बच्ची का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed