फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of a newborn disappeared from the grave in the cemetery in delhi

काली घाट में घटी काली घटना: कब्रिस्तान में कब्र से गायब हो गया नवजात का शव, पास पड़े कपड़े देख उड़े परिवार के

Tue, 30 Aug 2022 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 08:09 PM IST
सार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी तांत्रिक का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
dead body of a newborn disappeared from the grave in the cemetery in delhi
कब्रिस्तान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कब्रिस्तान से नवजात बच्चे का शव गायब होने से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जन्म के समय हुई मौत के बाद परिजनों ने रविवार को नवजात को काली घाट के कब्रिस्तान में दफनाया था। सोमवार को परिवार जब रस्मों के लिए कब्रिस्तान पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। नवजात की कब्र खुदी हुई थी। वहां से उसका शव गायब था। कब्र के पास ही नवजात के कपड़े भी पड़े थे, जिनको पहनाकर उसे दफनाया गया था। 

विज्ञापन

 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी तांत्रिक का हाथ हो सकता है। पुलिस कब्रिस्तान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है। वहीं परिजनों तीन अज्ञात लोगों पर भी शक है। इन लोगों ने रविवार को शव दफनाने में परिवार की मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को वेस्ट संत नगर, बुराड़ी निवासी जय प्रकाश (33) के यहां बेटे का जन्म हुआ था। उसकी जन्म के बाद मौत हो गई। परिवार नवजात का शव लेकर सुबह करीब 11.00 बजे काली घाट कब्रिस्तान, वजीराबाद पहुंचा। जय प्रकाश के साथ उसका साला संजय भी साथ था। कब्रिस्तान में पहुंचते ही अचानक तीन लोग वहां पहुंचे। इन लोगों ने कब्र के लिए गड्ढा खोदने के अलावा बाकी दूसरे कार्यों में मदद की। बाद में जय प्रकाश और संजय वापस लौट आए। 

विज्ञापन

अगले दिन सोमवार को दोनों कब्र पर दीया जलाने व दूसरी रस्मों के लिए जय प्रकाश अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा। कब्रिस्तान पहुंचते ही जय प्रकाश ने देखा कि कब्र से उसके बेटा का शव गायब था। दोपहर 12 बजे जय प्रकाश ने मामले की सूचना वजीराबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कब्र के पास से नवजात के नए कपड़े पड़े मिले हैं।

पुलिस ने उनको कब्जे में ले लिया है। जयप्रकाश ने बताया है कि तीन लोगों ने शव को दफनाने में उनकी मदद की है। शव को गायब करने में उनका हाथ हो सकता है। इसके अलावा कोई तांत्रिक भी तंत्रमंत्र के लिए शव को को गायब कर सकता है। पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी जानवर के कब्र से शव निकालने की संभावना न के बराबर है। कब्रिस्तान के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed