फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body of a class five student found in plastic bag face was half-burnt in Ballabhgarh

दरिंदगी ऐसी, जिसने भी देखा कांप गया: प्लास्टिक के बोरे में मिला बच्चे का शव, चेहरा था अधजला; रील देख हुई पहचान

Sat, 08 Apr 2023 06:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

मृतक तरुण का पिता दर्शन कोई काम नहीं करता है। मां रानी निजी कंपनी में काम करती है। तरुण इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
dead body of a class five student found in plastic bag face was half-burnt in Ballabhgarh
तरुण इकलौता बेटा था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नहर तिगांव के पास एक बच्चे (12) का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिला। अधजला चेहरा होने पर पहचान में भी पुलिस को दिक्कत हुई। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। पुलिस ने अगवा करने का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अन्य धाराओं को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

तिगांव निवासी हरपाल ने शिकायत में बताया कि छह अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे भांजा तरुण (12) घर जा रहा था। तरुण कक्षा पांचवीं का छात्र था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार को दो कबाड़ियों ने तिगांव बाईपास के पास आगरा नहर पुल के नीचे एक प्लास्टिक का कट्टा देखा। उन्हें लगा कि प्लास्टिक के कट्टे में कुछ होगा। कट्टे को देखा तो शव था। सूचना मिलने पर थाना तिगांव और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए तरुण के परिजनों को बुलाया। तरुण के परिजनों ने शव की शिनाख्त की जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का चिराग हुआ खत्म
मृतक तरुण का पिता दर्शन कोई काम नहीं करता है। मां रानी निजी कंपनी में काम करती है। तरुण इकलौता बेटा था। वहीं तरुण की बड़ी बहन 16 साल की है। तरुण अपने नाना के यहां से घर जाने के लिए निकला था। दोनों का घर मात्र पांच मकान की दूरी पर है इसलिए परिजन बच्चे के साथ नहीं आए। पुलिस ने बच्चे का अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

चेहरे से नहीं पहचान पाए परिजन
तरुण के चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। चेहरे को देखने से लगता है कि उसे जलाने की कोशिश की गई है। परिजनों को जब पहचान के लिए बुलाया गया तो मृतक का चेहरा खराब होने की वजह से पहचान करने में परेशानी हुई। उसके बाद परिजनों ने मृतक के द्वारा बनाई गए रील के आधार पर कपड़ों की पहचान कर शिनाख्त की।

शव मिलने के बाद दर्ज हुआ केस
सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को छह मार्च की रात को गुमशुदगी की रिपोर्ट की शिकायत दी थी। उस समय पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। शनिवार को शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा आठ मार्च को सुबह आठ बजे अपहरण का केस दर्ज किया गया। थाना तिगांव प्रभारी दलबीर का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed