कांग्रेस नेता के घर में मिली लाश, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सुनहरी बाग इलाके में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के घर में नौकरानी के पति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
सोमवार सुबह जब सर्वेंट क्वार्टर में उसकी लाश मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि घटना के वक्त कांग्रेस नेता घर पर थीं या नहीं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।
हत्या या आत्महत्या?
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के घर में सर्वेंट क्वार्टर में उनकी नौकरानी अपने पति संजय के साथ रहती थी।
सोमवार सुबह संजय मृत अवस्था में पाया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के एडीशनल सीपी एसबीएस त्याबी ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच जारी है जल्दी खुलासा होगा।