{"_id":"65b842ff987e45ae310ff948","slug":"dead-bodies-of-young-man-and-newborn-girl-found-at-different-places-in-the-capital-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में अलग-अलग जगहों पर युवक और नवजात बच्ची के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में अलग-अलग जगहों पर युवक और नवजात बच्ची के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 30 Jan 2024 05:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
बाहरी उत्तरी जिले में अलग-अलग जगहों पर एक युवक और नवजात बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का शव अलीपुर इलाके के हिरणकी गांव की झाड़ियों में मिला है, वहीं बवाना के सेक्टर-1 के कूड़े की ढ़ेर में बच्ची मिली है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह राहगीरों ने अलीपुर थाना पुलिस को बताया कि हिरणकी गांव की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां 19 साल के युवक का शव मिला। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांंच करवाई।
विज्ञापन
फोरेेंसिक टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आस पास के थाने को शव मिलने की जानकारी दे दी है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर युवक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में पुलिस को सोमवार सुबह सेक्टर एक बवाना के एक इमारत के पीछे कूड़े में नवजात बच्ची का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची एक दिन की है। उसके पेट में नली लगी हुई है। आशंका है कि किसी ने बच्ची के जन्म लेने के बाद ही उसे वहां फेंक दिया है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को किसने वहां फेंका है।