फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead bodies of two young man found near sewer in Delhi s Bawana area

पलक झपकते थमीं सांसें: सीवर में उतरे दो युवकों की मौत, दोनों पेट पालने के लिए निकलते थे साथ, एक साथ ही तोड़ा दम

Sun, 12 Jun 2022 06:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jun 2022 06:32 PM IST
सार

दिल्ली के बवाना इलाके में सीवर में दो युवक मृत मिले हैं। पुलिस जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कूड़ा बीनने के लिए सीवर में घुसे थे। पुलिस ने लापरवाही के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Dead bodies of two young man found near sewer in Delhi s Bawana area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार को प्लास्टिक का कचरा तलाशने के लिए सीवर में घुसे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की मौत जहरीली गैस के चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापरवाही के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सीवर किस सिविक ऐजेंसी का है। उसके बाद ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान रमजान और अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। दोनों जेजे कॉलोनी बवाना में परिवार के साथ रहते थे और कूड़ा बीनने का काम करते थे। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग कूड़ा बीनकर अपना जीवन यापन करते हैं। शनिवार दिन में पुलिस को सीवर में दो युवकों के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों की मौत हो चुकी है। पास ही बोरे में कूड़ा पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि पुलिस को पता चला कि दोनों एक साथ कूड़ा बीनने के लिए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रोज की तरह दोनों बवाना इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कूड़ा बीनने गए थे। पुलिस को आशंका है कि एक युवक पहले सीवर में कूड़ा बीनने के लिए घुसा। लेकिन जहरीली गैस के चपेट में आकर वह अचेत हो गया। जिसे देखकर दूसरा उसे बाहर निकालने के लिए घुसा लेकिन वह भी अचेत हो गया। दोनों काफी देर तक सीवर में पड़े रहे। वहां से जाने के दौरान एक राहगीर ने दोनों को अचेत देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed