फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dda housing scheme forms not available in many banks in delhi

डीडीए आवासीय योजना: कई बैंकों में फार्म न मिलने से मायूस हुये दिल्लीवासी  

Tue, 04 Jul 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 09:29 AM IST
सार

डीडीए मुख्यालय पर लंबी लाइन, कई बैंकों में फार्म न मिलने से मायूस हुये दिल्लीवासी 
   
- डीडीए मुख्यालय पर लंबी लाइन,
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 03 जुलाई      

विज्ञापन
dda housing scheme forms not available in many banks in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) आवासीय योजना का आवेदन फार्म लेने के लिये सप्ताह के पहले वर्किंग डे पर खासी भीड़ देखी गयी। वहीं, विकास सदन स्थित डीडीए मुख्यालय पर भी बड़ी संख्या में दिल्लीवासी आवेदन लेने के लिये पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान हालांकि बाहरी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के कई बैंकों में अव्यवस्था का माहौल भी देखा गया। कई शाखाओं में फार्म न मिलने से लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस बारे में डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि डीडीए ने बैंकों को फार्म भेज दिया है। संभव है कि कुछ शाखाओं में फार्म खत्म हो गया हो। लेकिन मांग आने पर फार्म दुबारा भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने डीडीए की आवासीय योजना लांच की थी। डीडीए अधिकारियों का कहना था कि शनिवार को बैंकों की शाखाओं पर फार्म मिलेंगे। लेकिन डीडीए की छुट्टी होने कई बैंकों में फार्म नहीं पहुंच सके थे।

इससे लोगों को वापस लौटना पड़ा था। इससे निपटने के लिये डीडीए ने बैंकों को फार्म भिजवाये। लेकिन सोमवार को भी कई बैंकों की शाखाओं में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

जाफराबाद के सेंट्रल बैंक की शाखा पर पहुंचे खैय्याम अहमद ने बताया कि वह सुबह ही बैंक पहुंच गये थे। बैंक खुलने पर बताया गया कि थोड़ी देर में फार्म मिलेंगे। लेकिन करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद ही फार्म नहीं मिल सका।

ऐसे में वापस लौटना पड़ा। अब मंगलवार को दुबारा फार्म लेने जाऊंगा। दूसरी तरफ विकास सदन में विशेष काउंटर होने के बावजूद भी फार्म लेने वालों की लंबी लाइन दिखी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोगों को फार्म मिल सका।

ऑन लाइन फार्म भरने की भी है सुविधा

dda housing scheme forms not available in many banks in delhi
इस बारे में डीडीए अधिकारियों का कहना है कि बैंकों तक फार्म पहुंचाने के लिये डीडीए ने दर्जनों कर्मचारियों को लगाया हुआ है। कोशिश यही थी कि सोमवार को लोगों को दिक्कत न हो। लेकिन कुछ बैंकों की शाखाओं में फार्म बिक जाने से लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा।

बैंक से सूचना मिलते ही दुबारा फार्म भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि हड़बड़ी करने की कोई जरूरत नहीं है। आवासीय योजना का फार्म पूरे महीने मिलेगा। फिर भी अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

हाउसिंग स्कीम का आवेदन आफ लाइन के साथ ऑन लाइन भी भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिये डीडीए की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चं//222.स्रस्रड्ड.शह्म्द्द.द्बठ्ठ  पर आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने के बाद आवेदन राशि व फ्लैट की कीमत एनईएफटी, आरटीजीएस या नेट बैंकिंग से जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed