डीडीए हाउसिंग स्कीम में आवेदन की तिथि बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाउसिंग स्कीम-2014 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब सभी बैंक 15 अक्तूबर को शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र स्वीकार करेंगे।
यह फैसला प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही हाउसिंग स्कीम के लिए ड्रा निकालने की तारीख 5 नवंबर को करने का फैसला लिया गया।
इससे पहले फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर थी। अधिकारियों के अनुसार, ड्रा उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और दो सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पेशेवरों जिनमें एक आईआईटी दिल्ली और दूसरे नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) के विशेषज्ञ की देखरेख में होगा। इनकी एक समिति पूरे ड्रा का पर्यवेक्षण करेगी।
डीडीए के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई
डीडीए ने एक सितंबर हाउसिंग स्कीम-2014 लॉन्च किया। इसमें विभिन्न श्रेणी 25000 के करीब फ्लैट्स की घोषणा की गई। योजना में शामिल होने के लिए लाखों लोगों ने फॉर्म खरीदें लेकिन आवेदन पत्र जमा करने वालों की संख्या काफी कम रही।
इसको देखते हुए डीडीए ने फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि आवेदकों की संख्या घटने का बड़ा कारण यह भी है कि फ्लैटों की बिक्री 5 साल तक नहीं की जा सकती।
साथ ही मध्य वर्ग के लिए फ्लैटों की संख्या काफी कम है। योजना में उन फ्लैटों को शामिल कर लिया गया है जो शुरुआती दौर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाया जा रहा था, लेकिन बाद में केंद्र सरकार से फंड नहीं मिलने पर इसे आम