फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA Extended the last date for payment of Rohini flats

दिल्लीः रोहिणी के फ्लैटों के भुगतान की आखिरी तिथि बढ़ाई

Sat, 22 Feb 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
DDA Extended the last date for payment of Rohini flats
DDA

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रोहिणी के लोकनायकपुरम, सेक्टर-34, 35, सिरसपुर, रामगढ़ कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर जी-2/जी-8 नरेला में फ्लैटों के बकाया भुगतान की अंतिम तिथि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले आवंटियों के लिए भुगतान की आखिरी तिथि 21 जनवरी तक थी। इन क्षेत्रों में डीडीए ने ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की स्कीम के तहत फ्री-होल्ड आधार पर फ्लैटों का आवंटन किया था। 
विज्ञापन


डीडीए ने (आवासीय योजना-2017 की पुरानी इन्वेन्टरी) के लिए 18 जनवरी 2019 को ऑनलाइन आवास योजना-2019 शुरू की थी। इसमें भुगतान के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। इसके बाद बिना किसी ब्याज के 45 दिन तक इसकी मय-सीमा को बढ़ाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उपर्युक्त ऑनलाइन योजना-2019 के पंजीकृत व्यक्तियों को दिनांक 21 अक्तूबर तक 50 हजार रुपये जमा करने और दिनांक 21 जनवरी तक बिना किसी ब्याज के शेष राशि जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया। 

इस ऑनलाइन योजना के कुछ पंजीकृत व्यक्तियों द्वारा भुगतान के लिए समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर बिना किसी ब्याज के भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed