{"_id":"6b3007500a6026fa284285bae70197da","slug":"dda-announces-housing-scheme-2014-but-wait-few-more-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाला है DDA फ्लैट स्कीम, लेकिन करिए थोड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाला है DDA फ्लैट स्कीम, लेकिन करिए थोड़ा इंतजार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के फ्लैट्स के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि अभी तक हाउसिंग स्कीम 2014 को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
दरअसल, डीडीए ने हाउसिंग स्कीम 2014 लॉन्च करने का ऐलान तो कर दिया, लेकिन इस स्कीम के तहत कितने फ्लैट होंगे और कहां कहां होंगे, इसे लेकर अभी योजना पूरी नहीं है।
विज्ञापन
डीडीए अधिकारी भी इसका जवाब देने में परहेज कर रहे हैं। यही नहीं, अभी यह भी तय नहीं है कि फ्लैट्स की कीमत क्या होगी। हालांकि डीडीए सूत्र यह बता रहे हैं कि विभिन्न चरण में 33 हजार से अधिक फ्लैट मार्च-अप्रैल महीने तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
डीडीए सूत्रों के अनुसार द्वारका, नरेला और रोहिणी समेत अन्य इलाकों में लो इनकम ग्रुप के फ्लैट्स ज्यादा तैयार किए जा रहे हैं, जबकि एलआईजी कैटेगरी के 25 हजार फ्लैट्स हैं।
इनमें तैयार फ्लैट्स को स्कीम में शामिल किया जा सकता है। इसी तरह अगर एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी को जोड़ दिया जाए तो करीब 33 हजार फ्लैट्स पर तेजी से काम चल रहा है। मार्च-अप्रैल तक नौ हजार से अधिक फ्लैट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी-मार्च तक योजना लॉन्च कर दी जाएगी।