{"_id":"56dd12f44f1c1bc46d8b4568","slug":"dcw-will-reward-25-people-from-whole-country-who-protect-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"DCW महिलाओं की सुरक्षा करने वालों को करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DCW महिलाओं की सुरक्षा करने वालों को करेगी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा और मदद करने वाले महिला और पुरुषों को डीसीडब्ल्यू अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। आयोग ने पहली बार दिए जाने वाले इस खास अवॉर्ड के लिए देश भर से करीब 25 लोगों को चयनित किया है। इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, आठ मार्च को इन खास लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय महिला व विकास मंत्री मेनका गांधी, अमेरिका के भारत में राजदूत रिचर्ड वर्मा खास तौर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
समारोह में ऑटो वाले को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसने 16 वर्षीय किशोरी को उसके परिवार से मिलवाया था। परिवार सहित लड़की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरी, लेकिन भीड़भाड़ में परिवार से बिछड़ गई।
विज्ञापन
इसके अलावा झारखंड पुलिस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग में काम करने वाली एक महिला पुलिस अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दिल्ली पुलिस के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।