{"_id":"58216fa14f1c1bfb02b38874","slug":"dcw-sends-notice-to-police-commissioner-for-manhandling-jnu-student-najeeb-s-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के छात्र नजीब की मां को घसीटने व छेड़छाड़ के मामले में DCW का पुलिस कमिश्नर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के छात्र नजीब की मां को घसीटने व छेड़छाड़ के मामले में DCW का पुलिस कमिश्नर को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
नजीब की मां
- फोटो : जी पॉल/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को इंडिया गेट पर जेएनयू छात्र नजीब की तलाश को लेकर प्रदर्शन के दौरान एक लड़की के साथ किए गए दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नोटिस में अखबारों में छपी फोटो और लड़की शिकायत को अटैच करने के साथ पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई समेत अन्य सवालों के जवाब नोटिस मिलने के 72 घंटे में मांगे हैं।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल की तरफ से भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि एक लड़की की शिकायत मिली है कि 6 नवंबर को वह इंडिया गेट पर जेएनयू छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रही थी तभी उसे खींचा गया और शारीरिक छेड़छाड़ की गई। प्रदर्शन के दौरान उसे घसीटकर बस में ले जाया गया जबकि कोई महिला पुलिसकर्मी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि जो फोटोग्राफ छपे हैं उसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की के साथ किस तरह की छेड़छाड़ की गई। वो शर्म की बात है। घटना की फोटो से साफ है कि किसी तरह से पुलिस इस अशोभनीय घटना से इनकार नहीं कर सकती।